डिजिटल इंडिया के तहत लोगों को बांटे डेबिट कार्ड
बीबीएन 23 नवंबर (कविता गौत्तम) जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बैंक की रामशहर की शाखा के द्वारा चमदार पंचायत में किया गया जिसमें तोनिया, पंचायत प्रधान सुमन देवी, पंचायत सचिव मोहिंद्र पाल व स्थानीय पंचायत के लोगों व आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। शिविर में तोनिया ने डिजीटल इंडिया प्रोग्राम के तहत शाखा के ग्राहकों को डेबिट कार्ड भी वितरीत किए। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह एवं जेएलजी के निर्माण एवं उन्हें बैंक से जोडऩे, उनका वर्गीकरण करने और खातों का लेनदेन चैक व डेबिट कार्ड के माध्यम से करने के बारे में संपूर्ण जानकाराी दी गई। इस मौके पर लोगों को ऋण की सुविधाओं को लेने व वापस करने के बारे में भी बताया किया गया। इस मौके पर तोनिया ने कहा कि लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी बैंक अधिकारी फोन के माध्यम से किसी भी उपभोक्ता के खाते की जानकारी जैसे खाता संख्या, खाते से जोड़े गए मोबाइल का नंबर, डेबिट कार्ड अथवा अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मांगता है। यदि मोबाइल पर कॉल अथवा मैसेज के माध्यम से बैंक अधिकारी के नाम पर कोई किसी प्रकार की जानकारी मांगता है तो सतर्क होने की आवश्यकता है तथा किसी भी प्रकार की जानकारी सांझा करने से बचना चाहिए। अन्यथा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते हैं।






























