मित्तियाँ में जोगिन्द्रा बैंक की शाखा खुलवाने के लिए बैंक के अध्यक्ष से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
बददी 18 नवम्बर ( कविता गौत्तम ) ग्राम पंचायत मित्तियाँ में सहकारी बैंक की शाखा खुलवाने के लिए शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल जोगिन्द्रा बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश कुमार भरतिया से मिलेगा और मित्तियाँ गांव में जोगिन्द्रा सहकारी बैंक की शाखा खोलने के लिए उन से अनुरोध किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंचायत में पिछले काफी समय से राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग की जा रही है और सरकार को इस आशय का प्रस्ताव भी कई बार भेजा चुका है। पिछले दिनों पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने व्यक्तिगत रूप से जाकर यूको बैंक के अग्रणी बैंक कार्यालय सोलन में पंचायत की ओर से बैंक शाखा खोलने के लिए आवेदन पत्र दिया था। 5 महीने की अवधि बीत जाने के पश्चात भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसके कारण लोगों में असंतोष है। पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि अब आखिरी उम्मीद सहकारी बैंक की शाखा खुलने की है । जल्दी है एक प्रतिनिधिमंडल इस मांग को लेकर जोगिंद्रा बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश कुमार भरतिया से मिलेगा और यहां बैंक की शाखा खोलने के लिए अनुरोध करेंगे ताकि यहां लोगों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए दूर न जाना पड़े। उल्लेखनीय है कि यहां वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला है जहाँ बच्चों को दाखिले के लिए बैंक खाता जरूरी है और कोई भी बैंक 20 किमी से कम दूर नहीं है । मंदिर कमेटी को भी खाते के परिचालन में समस्त है । यहाँ बैंक शाखा खुलने से 4 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा ।





























