उपचुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है – सतपाल सिंह रायजादा
जसवाल , ऊना ( 4अक्तूबर) विधायक सतपाल सिंह रायजादा को धर्मशाला में होने जा रहे उपचुनावों में प्रचार-प्रसार की जिम्मेवारी मिली है। ऊना के विधायक सतपाल सिंह रायजादा के साथ 100 से अधिक कार्यकर्ता कांगड़ा पहुंचकर प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाएंगे। विधायक सतपाल सिंह रायजादा को यह जिमेवारी कांग्रेस हाईकमान ने सौंपी है। जब से जिमेवारी सतपाल सिंह रायजादा को मिली है, वह दिन रात एक करने कांगड़ा में पहुंच गए हैं और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगेगे। विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जो जिमेवारी उनको सौंपी गई है, उस पर वह खरा उतरेंगे। सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। भाजपा की कथनी और करनी को जनता जान चुकी है। इन उपचुनावों में जनता भाजपा को असली जगह पहुंचा देगी। मोदी सरकार ने जिस तरह महंगाई का तोहफा जनता को दिया है, उसी तरह अब उपचुनावों में जनता अपना गुस्से का गुमार निकालेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई दर को नियंत्रण में करने में भाजपा नाकाम साबित हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी प्याज सहित अन्य बढ़ रही कीमतों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं और बेतुकी टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस को समर्थन देगी। रायजादा ने कहा कि ऊना की टीम कांगड़ा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करेगी।






























