132 मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद।
बद्दी , 8 सितंबर 2019| औद्योगिक क्षेत्र बद्दी व नालागढ में हुई 4 मोबाइल दुकानों पर 50 लाख रुपये की चोरी का मामला जिला पुलिस बद्दी द्वारा 4 दिनों के भीतर ही सुलझा लिया है और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है ।जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 2सितम्बर की रात बद्दी व नालागढ में मोबाइल फोन की दुकानों के ताले तोड़ कर लगभग 50 लाख रुपये के फोन चुराने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए, प्रभारी पुलिस थाना बद्दी लखवीर सिंह, प्रभारी साइबर सैल, प्रभारी विषेश अन्वेषण शाखा बद्दी की अगुवाई में टीम गठित की गई और टीम को हरियाणा, पंजाब और राजस्थान भेजा गया ।राजस्थान भेजी गई टीम की अगुवाई कर रहे बद्दी थाना प्रभारी लखवीर सिंह को कामयाबी मिल ही गई ,उनहोंने थाना प्रभारी कोटपुतली ,जिला जयपुर ग्रामिण राजस्थान की सहायता से गिरोह के एक सदस्य जुबेर अहमद पुत्र इब्राहिम निवासी गाँव बिबिपुर तहसील तिजारा जिला अलवर राजस्थान को पकड़ने में कामयाबी हासिल की । आरोपी के पास से 132 मोबाइल फोन व लैपटॉप की रिकवरी की गई है ।चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग की गई गाड़ी को भी रिकवर कर लिया गया है । आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए गाड़ी पर जाली नम्बर लगाया हुआ था ।गिरोह के सदस्यों ने जिला सीकर राजस्थान में कुछ महीने पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम था, व जेल में सजा काट चुके हैं । यही नहीं पांवटा साहिब मे हुई चोरी की वारदातों में भी इन को संलिपता पाई जा रही है । गिरोह के बाकी सदस्य हरियाणा के मेवात इलाके से संबंध रखते हैं उन्हे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।जिला पुलिस बद्दी के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी व थाना प्रभारी बद्दी लखवीर सिंह की कार्यप्रणाली की प्रशंसा हो रही है।






























