जिला में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का किया गया आयोजन, उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम में महिलाओं सशक्तिकरण करने पर दुर्गा एप की दी जानकारी
करनाल, आशुतोष गौतम ( 8 मार्च ) पुरातत्व-संग्रहालय, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की धूरी है। महिलाओं की ममता और मातृत्व जैसे गुणों के कारण ही घर-परिवार, समाज और राष्ट्र खुशहाल, संस्कारवान और प्रगतिशील बनता है। राज्यमंत्री रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में बोल रहे थे। उन्होंने सबसे पहले दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और अपने सम्बोधन में बोलते हुए उपस्थित सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर लघु फिल्म के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा एप की कार्यवाही के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दिया है चाहें शिक्षा, खेल, ज्ञान-विज्ञान का क्षेत्र हो उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के गतिशील नेतृत्व में महिलाओं के चंहुमूखी विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें स्वावलम्बी बनाना और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है। इस दिशा में हरियाणा सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं राष्ट्रीय कार्यक्रम, सुकन्या समृद्धि योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी, हरियाणा कन्या कोष, महिला पुलिस थाने, महिलाओं के कौशल विकास समेत महिला शिक्षा के लिए भी अनूठी योजनाएं शुरू की है। राज्य मंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 में की थी, जिससे हरियाणा ने हाथों-हाथ लिया उस समय प्रदेश का लिंगानुपात 871 था परन्तु दिसम्बर 2019 में बढ़कर 923 तक पहुंच गया। हरियाणा राज्य अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बना विश्व स्तर पर प्रदेश की सहराना हुई इसके लिए हरियाणा को पुरस्कार से नवाजा गया। प्रदेश में महिलाओं के विकास के लिए कन्या कोष का गठन किया गया। महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए महिला हैल्प लाईन नम्बर 181, दुर्गा शक्ति एप व दुर्गा शक्ति वाहिनी शुरू की गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में 33 महिला पुलिस थाने खोले गए तथा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 188 बसें चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार दिव्यांग महिला सरकारी कर्मचारी को चाईल्ड केयर के प्रत्येक बच्चे के लिए 1500 रुपये की दर से विशेष भत्ता दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी का उत्थान स्वयं नारी ही करेगी बस उन्हें उठने के लिए सहयोग की आवश्यकता है, जब वह खडी हो जाएगी तो दुनिया की कोई ताकत उन्हें रोक नही सकती। हरियाणा की भाजपा व जजपा गठबंधन सरकार माताओं व बेटियों को सुरक्षित माहौल पैदा करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी तथा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज में अहम योगदान है, 8 मार्च को प्रोग्राम आयोजित करने के पीछे एक ही मकसद है कि इस दिन आपस में बैठकर सभी महिलाओं के उत्थान पर चर्चा करे। महिलाओं ने अपने हर क्षेत्र में धाक जमाई है। आज महिलाएं अधिकतर क्षेत्रों में पुरूषों से आगे है हर मुश्किल काम को महिलाएं कर रही है। इस उपलब्धि को सुनकर सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है परन्तु जब महिलाओं के खिलाफ अत्याचार होते है तो सिर नीचे हो जाता है तो समाज को चाहिए कि वह महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करें।
इन्हें किया सम्मानित – अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अनूप धानक ने शिक्षा के क्षेत्र में अंजली व सेविका , खेल के क्षेत्र में सुजाता,अनु देवी, सृष्टि, संजू देवी, हिना व महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आंगनवाडी वर्कर कामनी, डीडीपीओं की ओर से घरौंडा ब्लाक के गांव मलिकपुर की सरपंच सिमरजीत कौर, पुलिस अधीक्षक की ओर से महिला थाना की एसआई सुनिता, सैल्फ हैल्फ ग्रूप से रिंडल की सोनिया व समौरा की सोफिया तथा नगर निगम करनाल में पहली महिला चालक अर्चना व परिचालक शांता को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पोषण पखवाडें की गई शुरूआत – कार्यक्रम में पोषण पखवाडें की शुरूआत की गई, यह पखवाडा 8 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियों कोंफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला स्तरीय कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई की कि हरियाणा के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को अनीमिया व कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत करने में सहयोग करेगें। इसे जन आन्दोलन का रूप देगें, सही पोषण-देश रोशन। इस कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने मुख्य अतिथि को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित- इस अवसर पर उपायुक्त निशांत यादव, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक, एसडीएम इन्द्री सुमित सिंहाग, एसडीएम घरौंडा गौरव कुमार, सीटीएम पुजा भारती, जजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम शाहपुर, मीडिया प्रभारी यश करण राणा, पूर्व विधायक रमेश खटक, नफे सिंह सहित गणमान्य व्यक्ति व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ग्रामीण क्षेत्र में भी ग्राम सभाएं आयोजित करके मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस ग्रामीण क्षेत्र में भी ग्राम सभाएं आयोजित करके मनाया गया। गांव में इक्कठे होकर महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे और इन कार्यक्रमों में महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। यह सभी कार्यक्रम सम्बन्धित बीडीपीओ की देखरेख में करवाए गए।

































