बलदेव स्कूल में बच्चों संग अध्यापकों ने मनाया 31वां स्थापना दिवस
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए करवाया हवन-यज्ञ
करनाल, आशुतोष गौतम (10 अक्तूबर) बलदेव जन सेवा मिशन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल का 31वां स्थापना दिवस आज बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत हवन यज्ञ से की गई, जिसमें सभी अतिथिगणों, विद्यार्थियां एवं स्कूल के अध्यापकों ने हिस्सा लेते हुए हवन यज्ञ में अपनी आहुति डाली और स्कूल की सुख-स्मृद्धि एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की कामना की। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बहुत ही गीत भी प्रस्तुत किए गए, जिससे सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस स्कूल की स्थापना का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है ताकि वह आगे भविष्य में स्कूल तथा देश दोनों का नाम रोषन कर सकें। विद्यालय के डायरेक्टर दविन्दर आनन्द ने कहा कि धन के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और हर बच्चों को यहां सम्मान रुप से शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन की बहुमूल्य सम्पत्ति है, जिसे कोई नहीं चुरा सकता इसलिए सभी विद्यार्थियों को चाहिए कि वे मन लगाकर पढ़े और जीवन में आगे बढ़े। इस शुभ अवसर पर प्रेम प्रकाश, प्रवेश रानी व सुवर्णानन्द आदि मौजूद रहे।
































