23 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक करनाल में जुटेंगे देश व विदेश के कलाकार व सामाजिक कार्यकर्ता
करनाल, आशुतोष गौतम (3 नवंबर) देश ओर विदेश के सांस्कृतिक क्षेत्र में करनाल को एक नई पहचान देने वाले महोत्सव हारमनी 2019 के लिए काउंटडाऊन शरू हो चुका है। वर्ष 2007 में शुरू हुए इस कार्यक्रम की लोकप्रियता हर वर्ष बढ़ती नजऱ आई ओर अब तो देश ही नहीं विदेश में भी करनाल के इस सांस्कृतिक महोत्सव की चर्चा ज़ोरों पर रहती है ओर उभरते हुए कलाकारों के साथ साथ जाने माने कलाकार व कला ग्रुप हारमनी में भाग लेकर खुशी महसूस करते हैं। सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में 6 बार गिनिज़ बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवा चुकी जानी मानी संस्था नैशनल इंटीग्रेटिड फोरम आफ आर्टिस्टस एण्ड एक्टिविस्टस (निफा) के इस प्रसिद्द कार्यक्रम का आयोजन इस बार 23 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक करनाल के केन्द्र में बनाए गए डा. मंगलसेन सभागार में होगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु ने बताया कि हारमनी 2019 में पूरे देश से सामाजिक कार्यकर्ता व युवा कलाकार पहुंच रहे हैं व 9 दिन तक करनाल के नागरिकों को जहाँ पूरे देश की विभिन्नता में निहित एकता के दर्शन मंच की प्रस्तुतियों के माध्यम से देखने को मिलेंगे वहीं 25 नवम्बर को राष्ट्रीय एकता रैली के माध्यम से सभी प्रतिभागी अपनी अपनी पारम्परिक वेशभूषा में करनाल की सड़कों पर रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का सन्देश देंगे। उन्होने बताया कि हारमनी 2019 में विगत वर्षो की भांति विदेशी कलाकार भी पहुँच रहे हैं व उन्हे रूस, जापान, बांग्लादेश, नेपाल के कला-ग्रुपों की सहमती प्राप्त हो चुकी है व इसके अतिरिक्त कुछ ओर देशों के कलाकार भी इस आयोजन में भाग लेकर विदेशी कलाओं की प्रस्तुति देंगे। निफा के संयोजक एडवोकेट नरेश बराना ने बताया कि इस बार हारमनी में उभरते हुए कलाकारों को मौका देने के लिए सांस्कृतिक महोत्सव के साथ साथ प्रतियोगिताएँ भी रखी गई हैं जिनमें गायन, नाटक व नृत्य के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के लिए मंच तलाश रहे कलाकार भाग ले सकते हैं । हर विधा के प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट के साथ साथ पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने पर नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगें व साथ ही निफा की ओर से अन्य देशों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होगा। निफा महासचिव प्रवेश गाबा ने बताया कि जिस प्रकार हारमनी 2017 में कई राज्यों के राज्यपाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री, अन्य देशों के राजदूत, बॉलीवुड, सामाजिक व खेल जगत की बड़ी हस्तियों जिसमें प्रसिद्द गायक सोनु निगम, यशपाल शर्मा, अभिनेता सुरेन्द्रपाल, दर्शन, अमन वर्मा शामिल रहे, उसी प्रकार इस वर्ष भी राजनीती, बालीवुड, समाजिक व खेल जगत की नामचीन हस्तियाँ हारमनी के मंच की शोभा बढ़ाऐंगी जिनमे विश्व प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर व प्रसिद्द निर्माता निर्देशक करण राजदान भी शामिल रहेंगे। । हारमनी 2019 के सफल आयोजन के लिए निफा के सभी विंग मिलकर काम कर रहे हैं व इस आयोजन को करनाल की शान व पहचान बनाने के लिए जी जान लगा रही हैं ।
: सामाजिक सरोकारों में इस बार नई पहल करेगी निफ़ा।
दिव्यांग व स्लम बस्तियों के बच्चों के साथ साथ युवा वर्ग पर रहेगा विशेष फ़ोकस निफ़ा अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने बताया कि हारमनी 2019 में इस बार कुछ विशेष सत्र भी रखे गए हैं। इस बार हारमनी में विशेष रूप से युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर के युवा देश के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व सुझाव युवा संसद के मंच से सरकार व समाज तक पहुँचाएँगे। कार्यक्रम का एक दिन उन दिव्यांग बच्चों व लोगों की जीवंतता को समर्पित रहेगा जिन्होंने शारीरिक कमीं के बावजूद ज़िंदगी में विशेस स्थान हासिल किया। ऐसे लोग मंच से ज़िंदगी में अपनी लड़ाई से जीत तक के सफऱ को दर्शकों तक रहेंगे ओर दर्शकों में उस दिन विशेष तौर पर बुलाए गए हज़ारों दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावको को प्रोत्साहित करने में बड़ी भूमिका निभाएँगे। इसी प्रकार कार्यक्रम की एक शाम स्लम बस्तियों में रह कर जीवन में आगे बड्ने का प्रयास करने वाले बच्चों के नाम रहेगी ओर उन्हें मंच से अपना हुनर दिखाने व अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। प्रेस वार्ता में निफ़ा के संयोजक एडवोकेट नरेश बराना, महासचिव प्रवेश गाबा, सीनियर वाइस चेयरमैन परमिंदर पाल सिंह, सह सचिव जसविंदर सिंह बेदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व गो ग्रीन प्रोजेक्ट के निदेशक राजीव मल्होत्रा, सलाहकार भूपिंदर सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल चाँदना, महिला विंग सदस्य जतिंदर कौर, डॉक्टर भारती भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर नरवाल, ज़िला प्रधान रणजीत सिंह गऱेटा, महासचिव हितेश गुप्ता, गुरजंट सिंह, गौरव पुनिया सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
































