करनाल विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में किया कार्यकर्ताओं से आह्वान
करनाल, आशुतोष गौतम (25 सितंबर)
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आज राधा-कृष्ण वाटिका सैक्टर-14 में विधानसभा चुनाव संचालन समिति की विशेष बैठक लेकर सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की 90 की 90 विधानसभाओं में मेरी व्यस्तता रहेगी इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आपको मनोहरलाल समझकर चुनावों में सहयोग करें। चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्यों ने एक मत से मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि पिछले मतों से भी ज्यादा इस बार के चुनावों में करनाल की जनता के आर्शीवाद से आपको विजयी बनाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने बताया कि संचालन समिति के अतिरिक्त शहर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्श दाता कमेटी एवं पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की भी विधानसभा चुनावों में भूमिका जल्द ही तय कर सूचना जारी कर दी जाएगी।






























