नॉर्मस पूरा न करने वाली इकाईयों को दिया जाएगा नोटिस
करनाल, आशुतोष गौतम ( 29 नवंबर ) नगर निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव की और से जिला में स्थापित औद्योगिक व व्यापारिक यूनिटो में लगे अग्निशमन उपकरणों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान जो इकाईयां नॉर्मस पूरा करती नहीं पाई जाएंगी, उन्हें नोटिस मिलेगा। इसी कड़ी में आयुक्त ने गुरूवार सांय नैशनल हाईवे स्थित सी.एच.डी. डव्लपर प्राईवेट लिमिटेड परिसर में स्थापित दाना-पानी रेस्टोरेंट का दौरा किया। सम्बंधित कम्पनी द्वारा नवीनीकरण के लिए एन.ओ.सी. की मांग की गई थी। उसे जारी करने से पहले आयुक्त ने यहां का दौरा करना उचित समझा और रेस्टोरेंट में लगे सभी उपकरणो को अच्छी तरह से चैक किया। उनके साथ दमकल केन्द्र अधिकारी राम पाल व उप दमकल केन्द्र अधिकारी राम कुमार भी मौजूद रहे। चैकिंग में सभी उपकरण सही पाए गए। इसके पश्चात निगम आयुक्त ने एन.एच. पर ही स्थित मॉर्डन डेयरी मिल्क प्लांट का भी दौरा किया और उसमें आग से सुरक्षा के लिए लगाए गए उपकरणो का निरीक्षण किया, जो सही पाए गए। दोनो जगहों पर फायर हाईड्रेंट, पम्प हाऊस, होज रील तथा फायर एस्टिंगविशर जैसे उपकरणो व वाटर टैंक का निरीक्षण किया गया। जांच में सब कुछ ठीक मिला। बतौर आयुक्त भविष्य में इस तरह की अन्य औद्योगिक व व्यापारिक इकाईयों की जांच करना जारी रहेगा। खामियां पाई जाने पर उचित कार्रवाई होगी।































