राशन के अलावा पका भोजन भी किया जा रहा वितरित
बददी , 9 अप्रैल (शांति गौतम) औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में जिला प्रशासन द्वारा करीब 3500 लोगों को रोजाना ताजा भोजन परोसा जा रहा है। इसके अलावा कई परिवारों को सूखा राशन भी जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करवाया जा रहा है। इसमें बीबीएन की कुछ सामाजिक संस्थाएं तथा स्वयं सेवी भी अपने स्तर पर राशन तथा भोजन की व्यवस्था देख रहे हैं। बीबीएन मेें ऑन डिमांड भोजन की सेवा भी कुछ सामाजिक संस्थाओं द्वारा दी जा रही है। यह संस्थाएं डोर टू डोर ताजा भोजन मुहैया करवाया जा रहा है। इनमें प्रवासी मजदूरों के अलावा जरूरतमंद किरायेदार भी शामिल हैं। एक जानकारी के अनुसार बीबीएन में इस समय करीब 25 सामाजिक संस्थाएं ताजा भोजन उपलब्ध करवाने की सेवा में जुटी हुई हैं। बावजूद इसकेे कई लोगों सीधे मु यमंत्री हेल्पलाइन पर फोन करके राशन की डिमांड करते हैं। इतना ही नहीं यह सामाजिक संस्थाएं बीबीएन में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में भी ताजा भोजन मुहैया करवाने में जुटे हुए हैं। इसमें बरोटीवाला सरकारी स्कूल, राधा स्वामी सत्संग भवन और नगर परिषद हॉल बददी केे क्वारंटाइन सेंटर भी शामिल हैं। इस कार्य में बददी क्षेत्र में सबसे अधिक आस्था के केंद्र हरिपुर वाले बाबा की ओर से भी भोजन सेवा लोगों को दी जा रही है। एक जानकारी के अनुसार बीबीएन में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में करीब 200 से अधिक लोग रखे गए हैं। इन सभी को दो वक्त का ताजा भोजन जिला प्रशासन के अलावा सामाजिक संस्थाएं मुहैया करवा रही हैं। फिर भी कुछ प्रवासी लोग सूखा राशन एकत्रित करने के बावजूद ताजा भोजन की डिमांड कर रहे हैं। समाजजिक कार्यकर्ता डॉ. श्रीकांत शर्मा व बेअंत ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन को ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। उन्होने कहा कि संकट केे इस दौर में कई लोग राशन की जमाखोरी करने में लगे हुए हैं।बीबीएन डी ए के सी ओ
































