जीएसटी रिटर्न पर लेट फीस माफी की घोषणा के लिए सरकार का जताया आभार
करनाल, आशुतोष गौतम ( 14 जून ) राष्ट्रीय एसोसीएशन आफ टैक्स प्रोफेशनल के सचिव (हरियाणा) एवं एआईएफटीपी प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोक़ेट संजय अरोड़ा ने जीएसटी काउन्सिल द्वारा 12 जून को हुई मीटिंग में जीएसटी रिटर्न पर लेट फीस माफी की घोषणा के लिए सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इससे छोटे व्यापारियों को जो समय पर अपनी रिटर्न नहीं भर पाए थे व उनके लाइसेंस विभाग द्वारा रद्द कऱ दिये गए वो अब अपनी पिछली रिटर्न भर कर दोबारा अपने लाइसेन्स शुरू करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार से अपील की कि हरियाणा जीएसटी विभाग इस कोरोना महामारी के समय भी व्यापारियों को टैक्स मिस्मैच के नोटिस भेज कर परेशान किया जा रहा है इसे तुरंत प्रभाव से रोका जाए। व्यापारी पहले से ही लॉकडाउन के कारण हुए नुक़सान के कारण बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। संजय अरोड़ा ने भारत सरकार से भी अपील की कि आयकर विभाग को भी ये हिदायत दी जाए कि अभी कोई पिछले केस खोलने का कोई नोटिस ना दिया जाये व पिछली रिकवरी पर भी कम से कम एक साल के लिए रोक लगा दी जाये ताकि व्यापार जगत खुद को पुन: स्थापित कर सकें।
































