एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया करेगा शख्सियतों का सम्मान
करनाल, आशुतोष गौतम ( 31 जनवरी ) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पुलवामा के शहीदों को समर्पित नैशनल ग्रेट आइकॉन अवार्ड सम्मान समारोह को लेकर एक बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम को लेकर अधिक जानकारी देते हुए नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा रविवार 2 फरवरी को पुलवामा के शहीदों को समर्पित नैशनल ग्रेट आइकॉन अवार्ड सम्मान समारोह का भव्य आयोजन प्रदेश अध्यक्ष पंजाब नेहा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। सम्मान समारोह में फिल्म अभिनेता रजा मुराद सेलिब्रिटी मुख्य अतिथि, विश्व विख्यात समाज सुधारक डॉ सर विश्वास जुलका, युथ जनरल सेकेट्री उदयवीर सिंह ढिल्लो, हल्का इंचार्ज डेराबस्सी दीपेंद्र सिंह ढिल्लों, एआईएसी के निदेशक अभिषेक बच्चन अति विशिष्ट अतिथि, मिसेज यूनिवर्स अमिता पांडा, पंजाबी गायिका सतविंदर बिट्टी, पंजाबी गायक सतविंदर बुग्गा, पंजाबी फिल्मों के अभिनेता, निर्माता-निदेशक व लेखक दर्शन ओलख, सेलिब्रिटी यश प्रणव सिंह, सेलिब्रिटी डॉ मनु बोरा, सेलिब्रिटी कबीर सिंह, सेलिब्रिटी प्रीति तागडे आदि सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि नैशनल ग्रेट आइकॉन अवार्ड पुलवामा के शहीदों को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महान शख्सियतों को नैशनल ग्रेट आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के जाने माने सेलिब्रिटी व समाज सुधारक व अन्य लोग एक मंच पर भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता की शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रदेश एंव जिला स्तर के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। बैठक में मुख्य रूप से डा. अमित चोपड़ा, डॉ राजीव परुथी, भारत भूषण आहूजा, सत्यम नागपाल व सत्यम नागपाल आदि उपस्थित थे।

































