12 बीएसएनएल कर्मचारी एकसाथ हुए सेवानिवृत्त
राजीव धीमान, बंगाणा ( 31 जनवरी ) बीएसएनएल बंगाणा कार्यालय से बारह कर्मचारी एकसाथ सेवानिवृति ले रहे है जानकारी देते हुए कार्यकारी कार्यालय अधिकारी कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता पद से मोहिंदर सिंह,टेलीकॉम टेक्नीशियन पद से विनोद कुमार, जोगिंदर सिंह, हेमराज, ओमप्रकाश, स्वर्ण सिंह, मुल्क राज, गुरमीत सिंह, असिस्टेंट टेलीकॉम टेक्नीशियन पद से शीला देवी, हरि चंद, ऑफिस असिस्टेंट पद से तिलक राज, देसराज बिभाग द्वारा चलाई गई योजना बी आर एस के अंतर्गत स्वइच्छा से सेवानिवृत्त ले रहे है जिसमे अन्य लाभ सम्मिलित है यह योजना विभाग के हर व्यक्ति के लिए है जिसकी उम्र 50 वर्ष से ऊपर है । आपको बता दे कि अब तक बी एस एन बंगाणा कार्यलय में बीस कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे थे जिनकी संख्या बर्तमान में आठ रह जाएगी । इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विभाग द्वारा उन्हें उपहार देकर सम्मानित कीट गया ।






























