पुलवामा के शहीदों को समर्पित होगा सम्मान समारोह
करनाल, आशुतोष गौतम। ( 13 जनवरी ) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया पुलवामा के शहीदों को समर्पित नेशनल ग्रेट आइकॉन अवार्ड सम्मान समारोह का भव्य आयोजन करने जा रहा है जिसको लेकर एक बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के देश भर में चल रहे भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता प्रकल्पों पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा 2 फरवरी को पुलवामा के शहीदों को समर्पित नेशनल ग्रेट आइकॉन अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें फिल्म इंडस्ट्रीज के लीजेंड अभिनेता रजा मुराद मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ मिसेज यूनिवर्स 2019 अमिता पांडा, विख्यात पंजाबी गायिका सतविंदर बिट्टी एवं सतविंदर बुग्गा सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष पंजाब नेहा शर्मा के नेतृत्व में होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रही शख्सियतों एंव देश के विभिन्न राज्यों की महान शख्सियतों जोकि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहें हैं को नेशनल ग्रेट आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया देश भर में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है इसी कड़ी में शिक्षण संस्थानों में शपथ एंव हस्ताक्षर अभियान समारोह आयोजित किए जाते हैं। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का विशेष कार्य कर्तव्यनिष्ठता, सच्चाई एंव ईमानदारी से कार्य करने का प्रचार प्रसार करना व शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर पेंटिंग एंव भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहन देना, आमजन की भ्रष्टाचार से सम्बंधित समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना एवं उनका समाधान करवाना हैं।































