हमीरपुर संसदीय क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल रैली वीरवार शाम 5 बजे होगी आयोजित
जसवाल, ऊना ( 24 जून ) हमीरपुर संसदीय क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल रैली वीरवार शाम 5 बजे आयोजित होगी। इस वर्चुअल रैली को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विशेष रुप से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बताया ऊना मंडल से इस रैली में करीब 5000 कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वही कार्यकर्ता इस वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी वर्चुअल रैली में भाग लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर और विशेष रूप से आमंत्रित केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विचार सुनने का आग्रह किया है





























