कहा सच मे माफिया विरोधी होते तो पूर्व कांग्रेस राज में चिट्टा माफिया के खिलाफ आवाज उठाते
जसवाल, ऊना ( 2 मार्च ) हरोली भाजपा युवा मोर्चा सचिब रजत राणा ने अपने साथियों के साथ प्रेस व्यान जारी करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष के व्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष के व्यान चोर मचाए शोर की तर्ज पर दिया गया है । उन्होंने कहा कि जिस समय पुर्व सरकार में चिट्टा माफिया ने दर्जनों युवाओ की जिंदगी को लीला था उस समय युवा कांग्रेस अपनी जुबान क्यों दबाए बैठी रही अगर सच मे माफिया विरोधी होते तो चिट्टा माफिया के खिलाफ आवाज उठाते । उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के ग्रह पंचायत के साथ लगती पंचायत दुलेहड़ में चिट्टा माफिया का पूरा खौफ था उस समय युवा कांग्रेस को माफिया क्यों दिखाई नही दिया उस समय पुर्व मंत्री मुकेश की चाटुकारिता करने में व्यस्त ररहने वाले आज हरोली के खेबनहार बनने के ढोंग रच रहे है । रजत ने कहा कि जिनके परिवारिक लोग खनन माफिया में सलिप्त है आज वही लोग सफेदपोश बनने के चक्कर मे दुसरो पर झूठे आरोप लगा रहे है जबकि पूरी हरोली की जनता जानती है कि किस युवा नेता के परिवारिवरिक लोग खनन माफिया को बढ़ावा देने में लगे हुए । उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की पीड़ा यह है की आज हरोली सहित पूरे प्रदेश में नशा माफिया की कमर तोड़ी जा रही है नशा माफिया से जुड़े लोग जा जेलों में बंद है जा प्रदेश छोड़ चुके है जबकि पूर्व सरकार में चिट्टा माफिया किस राजनेता का पैसों से तोला करता था तथा उस समय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उन तोलो में जाकर पकोड़े खाते थे । उन्होंने युवा कांग्रेस अध्यक्ष को चुनोती देते हुए कहा कि पुर्व सरकार के समय हरोली के कितने युवाओ को नोकरी दी गयी थी इस पर कांग्रेस श्वेत पत्र जारी कर ओर बताए कि पुर्व सरकार में हरोली से उद्योगों का प्रस्थान किस पूर्व मंत्री के भ्र्ष्टाचार के चलते हुआ था तथा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बताए कि वह कौन मंत्री था जो पूर्व मुख्यमंत्री के केसों के लिए पैसे इकठे करता था । उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी की कण्डली उनके पास है जब भी कहेंगे कुंडली सबके सामने खोल दी जाएगी तथा युवा कांग्रेस को नसीहत है कि झूठ बोलने से पहले पीने गिरेवान में जरूर झांके उसके बाद कोई व्यानबाजी नेता बने । इस मौके पर योगेश कुंअर , विपन कुमार ,हैप्पी संधू , जसप्रीत , मनीष कुमार ,राजीव , विवेक कुमार , नानक राणा , शिव , नीतीश कुमार भी मौजूद थे ।
































