हरियाणा व्यापार मण्डल करनाल ने किया नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक का स्वागत
करनाल, आशुतोष गौतम। हरियाणा व्यापार मण्डल करनाल इकाई का शिष्टमंडल प्रधान कृष्ण लाल तनेजा के नेतृत्व में करनाल के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया को मिला और उनका जिला करनाल की कमान का कार्यभार संभालने पर पूर्ण व्यापार मण्डल के शिष्टमण्डल द्वारा स्वागत किया गया। व्यापार मण्डल के प्रदेश महासचिव प्रमोद गुप्ता व जिला प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने व्यापार मण्डल के द्वारा की जा रही गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया और कहा कि आपको जब भी कभी महसूस हो कि किसी के साथ पुलिस चौकी या थानों पर अन्याय हो रहा है और पूर्णता सुनवाई नहीं हो रही है तो मुझे इस बारे में अवगत कराये, उसे सख्ती से निपटा जायेगा और न्याय दिलाया जाएगा। इस मौके पर महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी ने कहा कि व्यापार मण्डल सदैव प्रशासन का साथ देता रहा है और आगे भी जब भी प्रशासन को जरुरत होगी आपको आश्वस्त करता है कि कन्धे से कन्धा मिलाकर साथ देता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप जगमोहन आनन्द प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमोद गुप्ता प्रदेश महासचिव, महेश भाटिया प्रदेश उपाध्यक्ष, कृष्ण लाल तनेजा जिलाध्यक्ष, हरमीत सिंह हैप्पी महासचिव, विपिन शर्मा सीनियर वाईस प्रेजीडेंट, प्रवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष, अमित खुराना, गोल्डी खुराना, मनीष कामरा, शाम कपूर, अनिल गांधी, पवन गिरधर, इंद्रजीत गाबा, संदीप नागपाल, कुलदीप सर्राफ, रवि चौधरी, पंछी जी, सन्नी मेहता, कुलयश मक्कड़, जे.सी. बब्बर, नीरज उप्पल, विकास टण्डन, अनिल ठुकराल, रवि चानना, मोहित मल्होत्रा, परमिन्द्र बजाज आदि उपस्थित रहे।































