शाखा के सदस्यों ने नव दंपत्ति को भी दिया आशीर्वाद
करनाल, आशुतोष गौतम (7 अक्तूबर) भारत विकास परिषद की राधा कृष्ण शाखा की ओर से दुआ अस्पताल में 7वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 120 मरीजों का स्वास्थ्य निशुल्क जांचा गया। शिविर में बीपी, शुगर व थाइरेड के मरीजों ने इस शिविर का पूरा लाभ उठाया। शाखा की अध्यक्षा प्रियंका काठपाल ने बताया कि शाखा की ओर से हर माह निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है और यह भविष्य में भी जारी रहेगा। शाखा के सरंक्षक गौरव खुराना ने बताया कि शाखा का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है अैार शाखा द्वारा मेडिकल कैंप के अंतर्गत दिव्यांगों को व्हील चेयर भी दी जा चुकी है और आगे भी मेडिकल कैंप के माध्यम से जरूरतमंदों को निशुल्क जांच व दवाईयां भी दी जाएंगी। इस अवसर पर डा. अरूण अरोड़ा, डा. राकेश दुआ, डा. संजीव खुराना, डा. रजनीश सिंगला, दिलीप मोंगा, अनिल अरोड़ा, संदीप कुकरेजा, प्रमोद नागपाल, प्रवीन अग्रवाल व गौरव गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त शाखा के सदस्यों ने एमडीडी बाल भवन में आयोजित विवाह समारोह में शिरकत कर सोनिया व राजू नव दंपत्ति को सहयोग व आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शाखा के सदस्य एमडीडी बाल भवन के सहयोग को सदैव तत्पर रहते हैं।































