बीबीएन 9 सितंबर शांति गौतम|
बद्दी जिला पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बीबीए क्षेत्र के मोबाइल विक्रेता व ज्वेलरी के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने दुकानदारों से कहा की वह अपनी दुकानों के अंदर बाहर हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाए और कैमरों को गुप्त जगह पर लगवाएं और एनबीआर को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करें एसपी ने दुकानदारों को बताया कि आज के इस दौर में कैमरों के अलावा और भी नई तकनीकी के सेफ्टी उपकरण बाजार में आ रहे हैं जिससे अगर कोई व्यक्ति कभी आपकी दुकान या दुकान पर लगे ताले पर भी हाथ लगाएगा तो उसकी सूचना घर बैठे बैठे आपके मोबाइल पर तुरंत सूचना उपलब्ध हो जाती है उसकी सूचना के आधार पर आप पुलिस को सूचना दे सकते हैं और कोई बड़ी घटना होने से बच सकती है उन्होंने कहां की कुछ समय पहले बहुत से एटीएम मैं बहुत बड़ी बड़ी वारदातें हो रही थी उसको रोकने के लिए बैंक धारकों ने ऐसे उपकरण लगाए हुए हैं जिससे चोरियों में लगाम लगी है साथ ही उन्होंने कहा कि मोबाइल विक्रेता व ज्वैलर विक्रेता अगर ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं तो वह एक चौकीदार जरूर रखें उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया कि वह ज्यादा महंगी आइटम को दुकान मैं ना रखें इस मौके पर बीवीएन क्षेत्र के दर्जनों दुकानदारों बैठक मैं उपस्थित रहे






























