प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अनेकाें कार्यक्रम शुरू किए
जसवाल, ऊना ( 11 जनवरी ) एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोड़ा में अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला का लाेकार्पण किया। इस दौरान प्रो. राम कुमार ने कहा कि इस प्रयोगशाला में छात्र-छात्राएं अपने विचारों का मूर्त रूप देने में सक्षम होंगे। वहीं उन्हें नवाचार कौशल को सीखने का भी अवसर मिलेगा। उन्हाेंने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे विद्यार्थी विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित की अवधारणाआें काे उपकरणाें के साथ समझने का अवसर भी मिलेगा और वह उपकरणाें के साथ काम करने का अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे। प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अनेकाें कार्यक्रम शुरू किए हैं। जिसका लाभ प्रदेश के लाखों छात्राें को मिल रहा है। उन्हाेंने कहा कि पाठशालाआें के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से लेकर शिक्षकाें के पद भरने तक हर काम को तवज्जो देकर देश के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान किया जा रहा है। शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार दिल खोल कर खर्च कर रही है। ताकि एक ओर जहां शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थी ऊंचाइयों को छू सकें, वहीं खेल क्षेत्र में भी प्रतिभाआें को अपना हुनर निखारने और आगे बढ़ने का मौका मिल सके। इस दौरान उन्हाेंने छात्रों से नशों के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया। प्रो. राम कुमार ने कहा कि युवा और छात्र शक्ति हमारे देश की रीढ़ हैं, यदि सामाजिक बुराइयों से हमारे देश और समाज को लड़ना है तो हमारी रीढ़ का मजबूत रहना यानि युवाओं का नशाें से दूर रहना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नसीब चंद, सेंसावाल की प्रधान प्रोमिला देवी, उपप्रधान नरदेव काकू, केवल, बलदेव निकना, ओंकार सिंह, हरीश रोड़ा, डॉ. रंजू, अशोक कुमार, सतीश व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

































