हैदराबाद निवासी 500 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार ,जरी में लगाए नाकेबंदी के दौरान हुए गिरफ्तार
नीना गौतम कुल्लू, 12 नवंबर। जिला कुल्लू पुलिस ने जरी में एक नकाबंदी के दौरान 26 बर्षीय सुपुत्री भजुराम के कब्जे से 501 ग्राम चरस बरामद किया गया इस नाकेबंदी के दौरान एक और 25 बर्षीय युवक मुहम्मद आमीर सुपुत्र मुहम्मद इस्माइल को हिरासत में लिया गया है जो मूलत: दोनों ही हैदराबाद निवासी है। नाकेबंदी के समय यह दोनों सड़क किनारे मार्ग से पैदल जा रहे थे और नाके को देख थोड़े घबरा गए जिससे नाके पर बैठे पुलिस कर्मियों को शक हुआ और तलाशी के दौरान इनसे 500 ग्रांम चरस बरामद किया गया जिसकी जानकारी जिला कुल्लू पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने दी।






























