अनाज मंडी में विधायक गोंदर का जोरदार स्वागत
बोले, विकास के मामले में अनदेखी भी कतई नहीं होगी बर्दाश्त
करनाल, आशुतोष गौतम (30 अक्तूबर) नीलोखेड़ी हल्के के विधायक धर्मपाल गोंदर ने बुधवार को तरावड़ी अनाज मंडी में धन्यवादी दौरा कर लोगों का आभार प्रकट किया। अनाज मंडी में विधायक धर्मपाल गोंदर का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक धर्मपाल गोंदर का तरावड़ी अनाज मंडी में युवा नेता अमित बंसल, अनुराग जैन, सुशील गर्ग समेत कई आढ़तियों की दुकान पर फूलों की माला से स्वागत किया गया। मंडी के धन्यवाद दौर के बाद सौकड़ा रोड पर स्थित एक कार्यालय में शहीद भगत सिंह फैन क्लब के उपप्रधान कुलविन्द्र चीमा की ओर से विधायक धर्मपाल गोंदर का जोरदार स्वागत किया गया। कुलविन्द्र चीमा के साथ लखविन्द्र सिंह, भगवंत सिंह, जगरूप सिंह, प्रभजीत सिंह, मनप्रीत, नरवैर संधू, जस गुराया मौजूद रहे। धर्मपाल गोंदर ने अनाज मंडी में कहा कि हल्का की जनता ने जो मान-सम्मान उन्हें दिया है, वह अब जनता के मान-सम्मान में भी कोई कमी नही आने देंगे। उन्होंने कहा कि मैं विधायक नही हूं, बल्कि हल्के की जनता ही विधायक है। जनता खुद को विधायक ही समझे। हल्के में विकास की कोई कमी नही रहने दी जाएगी। विकास के मामले में अनदेखी भी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। वे तरावड़ी अनाज मंडी में धन्यवादी दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विधायक धर्मपाल गोंदर ने तरावड़ी क्षेत्र में कई जगहों पर जनसभाएं आयोजित कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हल्के के विकास में कोई कमी नही आने दी जाऐगी। नीलोखेड़ी हल्के में नए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। इस अवसर पर बालकृष्ण त्रिपाठी, नरेश शर्मा, अमित बंसल, सुशील गर्ग, अनुराग जैन, रूपिंद्र मिश्रा, प्रभजोत सिंह, कुलविन्द्र चीमा, पार्षद सेठी पांचाल, पार्षद अमित लाम्बा, पार्षद प्रेम प्रधान, सुरेश टांक, महेंद्र पड़वाला समेत कई लोग मौजूद रहे।































