ब्लड हिमालयन टाइम्स के खुलासे के बाद हरकत में आए वन विभाग ने लमलैहडी में पकड़े खैरों के 91मोछे
जसवाल, ऊना –जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लमलैहडी के जंगलों में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची,बहीं पर वन विभाग की टीम को मौके पर हरे खैरों के 23ठूंठ तथा 91मौछे मिले जिसे वन विभाग ने सारी लकड़ी को कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी है। ब्लड हिमालयन टाइम्स द्वारा इसका पर्दाफ़ाश किया गया था जिसके बाद वन विभाग हरकत में आया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और वन विभाग की बीओ मैडम शशि बाला, फोरेस्ट गार्ड प्रदीप सिंह, फोरेस्ट गार्ड कर्णवीर सिंह ने जंगल का मुआयना किया तो अवैध कटान माफिया के लोगों ने जंगल के नाले में हरे खैरों के लगभग 91मोछे छिपाकर रखे हुए थे।बहीं पर जंगल में 23हरे खैरों के ठूंठ की मौके पर मिले। बहीं पर समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं।बहीं पर जिला ऊना वन विभाग के अधिकारी सुशील राणा का कहना है कि मामले की जांच जारी है सारी लकड़ी को कब्जे में ले लिया है।बहीं पर संबंधित भूमि की निशानदेही भी करवाई जा रही है। बहीं पर जो लोग भी इस बारदात में शामिल पाए गए उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
































