चण्डी में मनीषा मिस फेयरवेल और रोहित मिस्टर फेयरवेल बने
बीबीएन, 25 अक्तूबर, वी एस एल एम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी के सभागार में दीपावली के आगमन एवं बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन डीएलएड द्वितीय वर्ष एवं बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं के दो वर्षीय कोर्स के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उनको सम्मान स्वरूप, यह कार्यक्रम डी एल एड प्रथम वर्ष एवं बीएड तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से कॉलेज के सभागार में आयोजित किया । इस कार्यक्रम में कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि एवं कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्रमोहन शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की । डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने मां सरस्वती बंदना मे गीत गायाद्य उसके बाद डीएलएड के प्रशिक्षु कुलदीप ने स्वागत भाषण के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का शब्दों में स्वागत किया । उसके उपरांत डीएलएड एवं बीएड के प्रशिक्षुओं ने बारी बारी से संस्कृति रंगारंग कार्यक्रमों की झलकियां प्रस्तुत की, जिसमें गिद्दा ,नाटी , भंगड़ा हिमाचली,हरियाणवी, राजस्थानी लॉक नृत्य के साथ-साथ शिक्षाप्रद लघु नाटिका भी प्रस्तुत की । इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बीएड एवम डीएलएड के प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत दिलकश मॉडलिंग रही जिसने सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों को अपनी दिलकश अदाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया । इस मनमोहक प्रतियोगिता में मिस्टर फेयरवेल रोहित एवं मनीषा मिस फेयरवेल एवं देवेंद्र मिस्टर पर्सनैलिटी एवं सपना मिस पर्सनैलिटी और निर्मल मिस्टर स्मार्ट एवं तनुजा को मिस ब्यूटीफुल के खिताब से नवाजा गया । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का सू अवसर प्राप्त होता है । कॉलेज विभाग अध्यक्ष राजमणि शर्मा ने भी इस सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में डीएलएड के प्रशिक्षु कुसुम लता ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के शानदार संचालन एवं आयोजन के लिए आयोजकों का विशेष धन्यवाद किया । इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ के संजीव चौहान, आभा ठाकुर ,सुमेधा ठाकुर प्रीति शर्मा ,सपना चौहान कुसुमलता, हीरा दत्त शर्मा, सुलोचना ठाकर , सुमन एवं वीएसएल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के स्टाफ के सभी सदस्य एवं बीएड, डीएलएड के समस्त प्रशिक्षु उपस्थित रहे।































