इंडिया शाइनिंग डायमंड अवार्ड से सम्मानित हुई महान हस्तियां
एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया का ऐतिहासिक भव्य आयोजन
करनाल, आशुतोष गौतम (25 अक्तूबर) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान को समर्पित इंडिया शाइनिंग डायमंड अवार्ड सम्मान समारोह का भव्य आयोजन मानव सेवा संघ करनाल में हुआ। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता अभिनव कांत चतुर्वेदी, फिल्म अभिनेत्री एंव हॉलीवुड बॉलीवुड सेलिब्रिटी एंकर सिमरन डिनज़ आहूजा, अभिनेता अमित बिग बी, एआईएसी के निदेशक अभिषेक बच्चन, समाजसेवी एसपी चौहान, जाटौली के वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार चौहान एंव विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर जूनियर अनु कपूर आदि ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मान समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने की। सभी अतिथियों ने एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान को अपना समर्थन दिया। जूनियर अनु कपूर के मंच संचालन ने सबका मन मोह लिया।इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों की महान हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए इंडिया शाइनिंग डायमंड अवार्ड से सम्मानित किया गया। इंडिया शाइनिंग डायमंड अवार्ड से हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के पूर्व उच्च अधिकारी पूर्णचंद शर्मा, राजस्थान पुलिस विभाग के पूर्व उच्च अधिकारी हवा सिंह गुरावा, हिप्र की विख्यात समाजसेविका ममता गोयल, नारी सशक्तिकरण की मिसाल शिखा जोशी, शिक्षाविद डॉ अनिल कुमार, मॉडल व एक्ट्रेस शिया गैरा, सरोज बाला, समाजसेवी सतपाल दलाल, अविनाश तेलंग, डिजाइनर पलक वर्मा, कान्ति लाल मेघवाल, विजय कुमार गुप्ता, राजेश कुमार सिंघल, मुश्ताक सिंघल, आनंद जोशी, नमन वर्मा, सुमित प्रताप सिंह, प्रवीण पुनिया, वान्या कौशिक, डॉ विक्रम सिंह, नरसी किरद, गीता राणा, आबिदा बेगम, सुनील कुमार यादव, पारस शर्मा, नरिंदर सिंह, अभिषेक सभरवाल अमन चोपड़ा, नवनीत चौधरी, सुशील गौतम, अम्बुज कुमार, कीर्ति गोयल, मनोज कुमार, राहुल कुमार, विकास सचदेवा, लक्की शर्मा, फारूक, किड मॉडल वीर्ति मनचंदा, किड नृत्यांगना रिदम सोनी, डॉ शिव कुमार शर्मा, सत्यम नागपाल, सोनिया खोखर, शिव कुमार, दिलबाग मुंड, विकास, प्रमोद नागपाल, अशोक कुमार, रंजू शाह, अमित शर्मा, राजीव मेहता आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमनदीप चावला, बलजीत सल्याण, एस आर पाहवा, राजेश जिंदल, गुरजीत सिंह, भानुप्रताप, नितिन वधवा, संदीप चौहान, गुरविंद्र सिंह खालसा जी आदि उपस्थित थे।































