21 दिसंबर को दौलतपुर चौक में लगेगा रोजगार मेला
जसवाल, ऊना (18 दिसंबर)- राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में 21 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में देश की जानी-मानी कंपनियां भाग लेने के लिए आ रही हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए 8वीं, 10वीं, जमा दो, बीए, बीकॉम, बीएससी, आईटीआई, सभी डिप्लोमा होल्डर, बी फार्मेसी, एम फार्मेसी, सिक्यूरिटी गार्ड, एमबीए, एमसीए तथा कटिंग एंड टेलरिंग योग्यता प्राप्त युवा भाग ले सकते हैं।
अनीता गौतम ने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक पहुंचना सुनिश्चित करें। रोजगार मेले के बारे में अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01975-226063 पर संपर्क किया जा सकता है।































