नालागढ़ में आगजनी से चारा जलकर राख, 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
ज्योति भल्ला, नालागढ़ (10 दिसंबर) औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के रोहताबाला गांव में किसान की खेलों में भयंकर आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खेत में एकत्रित कर पशुओं का चारा रखा हुआ था, अचानक पशुओं के चारे में आग लग गई। आग इतनी ज्यादा भयंकर थी कि देखते ही देखते आग ने पूरे पशुओं के चारे को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग नालागढ़ की दो गाड़ियों घटना स्थल पर पहूंची। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग लगने के कारण पशुओं का चारा जलकर स्वाह हो गया। आग लगने से किसी की जान का कोई भी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आग लगने के कारण किसानों को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित किसान ने सरकार व प्रशासन से मुआबजे की गुहार लगाई है।
































