जुता फैक्ट्ररी मालिक पर फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
करनाल, आशुतोष गौतम। दो अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने विकास पुत्र चरण सिह वासी वकील पुरा सदर बाजार के मकान पर विकास को मारने की नियत से फायर किये थे। जिस संबंध में विकास के बयान पर थाना शहर में धारा 307,34 भादस व 25-54-59 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये मामले की तपतीश सीआईए-1 इंचार्ज निरिक्षक दीपेंद्र राणा को सौंपी गई। सीआईए-1 इंचार्ज ने सहायक उप निरिक्षक नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक टीम का गठन कर तफतीश की जिम्मेवारी सौपीं गई। तपतीश के दौरान उनकी टीम को कामयाबी मिली की, गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी देवेंद्र उर्फ गोली पुत्र गुरचरण उर्फ चन्नी वासी सुखदेव कालोनी रामनगर को रेलवे ओवरब्रिज कैथल रोड के पास से गिरफतार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमाण्ड हासिल किया गया। दौराने रिमाण्ड आरोपी से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाईकिल बरामद की गई। दौराने पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह लडाई-झगड़े के एक मामले में जेल में बंद था। और उसका दूसरा साथी दिनेश वासी दयानंद कलोनी मॉडल टाउन करनाल भी हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद था। हमारी दोनों की जेल में दोस्ती हो गई। मैं जमानत पर बाहर आ गया। और कुछ दिन बाद आरोपी दिनेश भी पैरोल पर जेल से बाहर आ गया। हमने पैसों की तंगी के कारण विकाश पुत्र चरण सिह जोकि सदर बाजार करनाल में जूतों की फैक्ट्ररी चलाता है उससे 5 लाख रूप्ये की फिरोती मांगने का प्लान बनाया और उससे पैसो की डिमाण्ड की। लेकिल विकाश ने रूप्ये देने से मना कर दिया। जिस कारण हमने उसे जान से मारने की ठानी। जिससे हमने उसे जान से मारने की नियत से उसके घर पर फायरिंग कर मौका से फरार हो गये। आरोपियों के बारे जानकारी हासिल करते हुए यह बात सामने आई कि आरोपी दिनेश के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को माननीय अदालत पेश कर जेल, दूसरे फरार आरोपी दिनेश को भी जल्द गिरफतार व वारदात में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद किया जायेगा।































