रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी डयूटियां
करनाल, आशुतोष गौतम(11 दिसंबर ) भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए मार्किट कमेटी कार्यालय जुंडला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता असंध से कांग्रेस के विधायक शमशेर सिंह गोगी ने की। उन्होने मार्किट कमेटी कार्यालय में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए असंतोष जाहिर किया। विधायक गोगी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राऊंड में आयोजित होने वाली रैली में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गरजेगीं। गोगी ने कहा कि आज गरीब और किसान दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है मगर भाजपा राज में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से जिला स्तर पर भी प्रर्दशन किए गए। गोगी ने भारत बचाओं रैली को सफल बनाने के लिए जहां कार्यकर्ताओं को डयुटियां सौंपी हैं वहीं उन्होंने ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पंहुचने की अपील की। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से पूरे असंध हलके में धन्यवादी दौरा शुरू कर जनता का उन्हें विधान सभा भेजने पर आभार प्रकट किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उन्हें हल करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रिसाल सिंह, रमेश कांबोज, विक्रम जुंडला, सुल्खन कांबोज, आजाद बिस्यिर, अमरनाथ गोयल, देसराज शर्मा, पम्मी जांगडा, गुरमेल सिंह, जानपाल, हरभजन सिंह, पुर्व सरपंच राजबीर कतलाहेडी, कृष्ण नरवाल, रमेश आढ़ती, ईश्वर आढ़ती, पाला मंजूरा, राकेश राणा, बलबीर बांसा, पंच जसपाल बाबा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
































