आए दिन आवारा पशुओं के कारण हो रहे हैं सड़क हादसे , दर्जनों लोग गवा चुके हैं जान , सरकार व प्रशासन नहीं दे रहे ध्यान
ज्योति भल्ला, नालागढ़ (28 नवंबर) विश्व के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ से प्रदेश सरकार के खाते में 63% राज्यस्व प्रदेश सरकार के खाते में जमा होता है लेकिन प्रदेश सरकार का रवैया क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर नहीं है जिसके चलते यहां आने वाले उद्योगपति आने वाले लोगों का स्वागत आवारा पशुओं द्वारा किया जाता है इन आवारा पशुओं के कारण अब तक दर्जनों लोग अपनी जान गवा चुके हैं सरकार द्वारा आवारा पशुओं के लिए गोसदन बनाने की बात कही गई थी लेकिन सरकार के यह भी दावे खोखले साबित हो रहे हैं आवारा पशु आपस में लड़ते लड़ते आम लोगों को निशाना बना रही हैं आवारा पशुओं के कारण किसान भी परेशान है किसानों की फसलें भी आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से आवारा पशुओं के स्थाई व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने सरकार व प्रशासन को जल्द ही आवारा पशुओं की व्यवस्था नहीं की गई तो वह आने वाले दिनों में आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार प्रशासन की होगी।
डीडी राणा ( प्रदेशाध्यक्ष ,गौ रक्षा दल हिमाचल प्रदेश ) ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त कर कहा कि इस मामले में सरकारी दावे फैल हो रहे हैं





























