पड़ोंसी ने किया था पूर्व सैनिक के घर पर हमला, मामला जाएगा पीएम और रक्षा मंत्री कार्यालय में
करनाल, आशुतोष गौतम ( 16 मार्च ) नौ सेना से रिटायर हुआ पूर्व सैनिक लाभ सिंह न्याय के लिए दर दर भटक रहा हैं। उस पर हमला बोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी रक्षा के लिए सरकार द्वारा दी गई बंदूक को जब्त कर लिया। इसकी बजह से पूर्व सैनिकों में रोष व्याप्त हैं। उनका कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का दरबाजा खटखटाएंगे। करनाल के कर्ण बिहार में रहने वाले पूर्व सैनिक लाभ सिंह चीमा नौ सेना में जेसीओ थे। उन्होंने देश की रक्षा के लिए हमेशा परिवार के सुख का बलिदान किया। समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए वह तत्पर रहे। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोंसी तथा उसके अन्य रिश्तेदारों ने उनके घर के दरवाजे तोडऩे का प्रयास किया। उन्होंने अपनी रक्षा के लिए घर की छत पर चढ़ कर हवाई फायर किया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने पुलिस में की लेकिन पुलिस ने आरोपियां के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए उल्टे उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी लाइसैंस सस्पैंड कर दिया तथा उनकी बंदूक जब्त कर ली। उन्होंने कहा कि उनका बेटा बिकलांग हैं। वह खुद बुजुर्ग हैं। पुलिस के इस अन्याय से वह दुखी हैं। इस पर अपनी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए पूर्व सैनिकों के संगठन मोदी सैन्य शक्ति के अध्यक्ष राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि लाभ सिंह के परिवार को नुक्सान पहुंचाने वाला कश्मीर सिंह नशे का कारौबार करता हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवई करने की बजाए पूर्व सैनिक को प्रताडित किया जा रहा ळैं। वे इस मामले को मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री और रक्षा म्रत्री के समक्ष उठाएंगे।