प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव ने उद्यमियों को मानक पूरे करने को कहा, अगर प्रदूषण बढा तो लगेगा 25 लाख से 1 करोड तक जुर्माना, बीबीएन के तमाम उद्योग संगठनों ने की शिरकत
बददी ,21 नवम्बर (शांति गौतम) राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव ने आज औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला का दौरा किया और उद्योग संगठनों की समस्याओं को सुना व उनका निराकरण किया। सदस्य सचिव आदित्य नेगी ने कहा कि एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूलन) ने बददी बरोटीवाला व हिमाचल में बढते प्रदूषण पर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होने उद्यमियों को जागृत करते हुए कहा कि समय रहते हमें अपने जल व वायु प्रदूषण को ठीक कर लेना चाहिए क्योंकि यह पर्यावरण को संरक्षण के लिए यह बेहद जरुरी है। अगर समय रहते उद्यमियों ने अपने जरुरी उपकरण नहीं लगाए व मानक पूरे नहीं किए तो विभाग कानूनी कार्यवाही करने पर बाध्य होगा। उन्होने कहा कि एनजीटी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला के तहत बढ़ते प्रदूषण को लेकर विभाग को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हुए हैं क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र के जलवायु में अत्यधिक प्रदूषण होने की वजह से एनजीटी ने आदेश जारी किए हुए हैं कि इस क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई नई इकाई स्थापित ना की जाए और जो स्थापित की गई इकाइयां हैं उन पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उसी को देखते हुए हिमाचल सरकार ने प्रदूषण विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिन उद्योगों ने अपने उद्योग में जरुरी उपकरण स्थापित नहीं किए हैं उनको निर्देश दिए जाएं कि वह इनको स्थापित करें अन्यथा जो एनजीटी के नियमों अनुसार उपकरण नहीं स्थापित करते हैं तो उनके ऊपर जो एनजीटी के नियम है उसके अनुसार जुर्माना वसूला जाएगा । उसी को लेकर आज प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव आदित्य नेगी द्वारा बददी के उद्योगपतियों, आईपीएच विभाग नगर परिषद बीबीएनडीए हिमुडा इत्यादि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें सचिव ने सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश जारी किए कि वह अपने-अपने विभाग के जो कार्य हैं उनको समय से पहले करवाएं । साथ ही उन्होंने उद्योगपतियों को भी निर्देश जारी किए कि वह अपने अपने उद्योगों में ईटीपी प्लांट वायु प्रदूषण व जल को शुद्ध बनाने वाले यंत्र जल्द से जल्द स्थापित करें इस मौके पर प्रदूषण विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होने कहा कि हम समस्त उद्योगों का पांच साल का डाटा एकत्रित करेंगे और अगर किसी का प्रदूषण पिछले साले से ज्यादा बढता है तो उस पर कार्यवाही करते हुए बडे उद्योग पर 1 करोड, मध्यम पर 50 लाख व लघु उद्योग पर 25 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कंसल, उपप्रधान नेत्र प्रकाश कौशिक, गत्ता उद्योग संघ महामंत्री अशोक राणा, बीबीएनआईए के संरक्षक राजेंद्र गुलेरिया, शैलेष अग्रवाल, आईजेएमएस सिद्वू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी, ईटीपी संचालक अशोक शर्मा, बरोटीवाला ल्यूब के अध्यक्ष संजीव शर्मा, चतर सिंह इंडो फार्मा, आलोक सिंह, कुलवीर जमवाल, दीपक भंडारी, एस.ई प्रवीण गुप्ता, एसडीओ आईपीएच नीरज गुप्ता, बीबीएनडीए के डिप्टी सीईओ सुधीर शर्मा, नप कार्यकारी अधिकारी रणवीर वर्मा, सहित कई उद्यमी उपस्थित थे।






























