पीरनिगाह रोड पर रखी गई ब्रैड को आवारा कुत्ते द्वारा खाने से उठे कई सवाल
ऊना , (13 अक्तूबर ) क्या ऊना वासियों को ऐसे ब्रांडड ब्रैंड मिल रही है । क्या पीरनिगाह रोड पर स्थित ब्रैंड के गौदाम पर लापरवाही बरती जा रही है। जी हां ऐसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। रात्रि के समय सड़क पर खड़े वाहन से निकाल कर रखी गई ब्रैड को आवारा कुत्ता मजे से खा रहा और उसे कोई रोकने वाला नही था। इससे इस मामले में व्यपारी की सुरक्षा व्यवस्थाा की भी पौल खुलती दिखाई दे रही हैै जिसके द्वारा ब्रैड की सप्लाई ऊना शहर में की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि ब्रांंडड ब्रैड आम लोगों तक केसे पहुंच रही है इसका नजारा उस समय देखने को मिला जब कुत्ता ब्रैैड खाता लोगों को दिखा।यह चिंता का विषय है और इससे लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलबाड़ किया जा रहा है। इस मामले की जो तस्वीर सामने आई है वह उपभोक्ताओं को काफी चिंता डालने वाली है और यह जांच का भी विषय है ।































