हरियाणा वाल्मीकि महासभा द्वारा विधानसभा के आम चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का लिया गया निर्णय
करनाल, आशुतोष गौतम (17 अक्तूबर) सीएम मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल में नगर पालिका, नगर निगम परिषद, नगर निगम से प्राईवेट ठेका प्रथा खत्म करके वाल्मीकि समाज के प्रति साकारात्मक सोच का परिचय दिया है, जिससे समाज को तरक्की और खुशहाली की ओर बढऩे का मौका मिला है। इतना ही नहीं शिक्षण सस्ंथाओं में अगले सत्र से ए-बी आरक्षण के आधार पर बच्चों को दाखिला मिलना शुरू हो जाएगा, इससे युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे और उनका भाग्य बदलेगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल की इन जनहितैषी उपलब्धियों को देखते हुए हरियाणा वाल्मीकि महासभा द्वारा विधानसभा के आम चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। वाल्मीकि समाज को उनके बच्चों का भविष्य भाजपा सरकार में सुरक्षित नजर आ रहा है, इसलिए चुनाव में एक-एक वोट भाजपा को दिया जाएगा। समाज के इसी प्रयास से भाजपा का 75 पार का नारा साकार होगा। यह जानकारी हरियाणा वाल्मीकि महासभा प्रदेश अध्यक्ष एम.एल. सारवान ने जारी एक प्रेस नोट के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि गांव के सफाई कर्मी का वेतन 12500 रूपये तथा नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम के सफाई कर्मियों के वेतन में न केवल बढ़ोतरी हुई है बल्कि ठेका प्रथा को भी समाप्त किया है। जिससे सफाई कर्मियों का मान सम्मान बढ़ा है। उन्होंने नरेंन्द्र मोदी का भी जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने व 37 ए लागू करने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से वहां रह रहे वाल्मीकि समाज के लोगों के जीवन में बदलाव आएगा और वहां की व्यवस्था के कारण पढ़े लिखे बच्चे जो सफाई का कार्य करने को मजबूर थे उससे भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार प. दीनदयाल उपाध्य के अन्तोदय सिद्घांत पर चलते हुए अति दलित समाज के लोगों के उत्थान व विकास के लिए कार्य कर रही है।