क्षत्रिय सेवा समिति दून की बैठक में हुए कई निर्णय, निर्धन व जरुरतमंद परिवारों को आर्थिक मदद देने पर सहमति
निर्धन कन्याओ कीशादी व शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने पर हुई चर्चा
Shanti Gautam, baddi (15 दिसंबर) दून क्षत्रिय सेवा समिति की बैठक रविवार को ग्राम पंचायत सूरजपुर में मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई वहीं सामाजिक बुराईयों के प्रति जंग छेडने का एलान किया गया। सर्वप्रथम नशे के अलावा दहेज प्रथा जैसी बुराई को जड से मिटाने का संकल्प लिया गया। सभी ने प्रण लिया कि वह अपने बच्चों की शादियां बिना दहेज के लेन देन के करेंगे। उन्होने कहा कि देखा देखी में यह प्रथा बहुत ही विकराल रुप धारण कर चुकी है और योग्य युवत युवतियों के विवाह में तो बाधा बन ही रही है साथ में समाज में एक कलंक है। महामंत्री शेषपाल राणा ने बताया कि इसके अलावा समुदाय ऐसे व्यक्तियों व लोगों की आर्थिक मदद की जाएगी जिनकी माली हालत खराब है या वह व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। इन दोनो मामलों में जो भी केस उनके पास आएगा उस पर पूरी कार्यकारणी विचार करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष राजपूत सभा ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि इसके अलावा क्षत्रिय समुदाय की निर्धन बालिकाओं की शादी करवाने में दून क्षत्रिय सेवा समिति बहुत ही अहम रोल अदा करेगी ताकि जरुरतमंद परिवारों का कुछ बोझ हल्का हो सके। उन्होने कहा कि इस बात पर विचार हुआ कि राजपूत समुदाय में विवाह शादियों व रिसैप्सनों में खुलेआम शराब न परोसी जाए इससे युवा पीढी में गलत संदेश जाता है। बैठक में संगठन के विस्तार के लिए सामूहिक निर्णय लिया गया कि पंचायत व गांव के स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी और हर गांव में सदस्यता सुनिश्चित की जाएगी। महामंत्री शेषपाल राणा ने बताया कि संस्था का बैंक खाता खुल गया है और अब कोई भी सदस्य आनलाईन व चेक द्वारा संगठन को सहायता कर सकता है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, महामंत्री शेषपाल राणा, बददी विकास मंच के अध्यक्ष बेअंत सिंह ठाकुर, बलविंद्र ठाकुर, मेलाराम ठाकुर, प्रीतम पाल ठाकुर, कुलतार मैहता, मनीष मैहता, बाबूराम, रणवीर सिंह, सुखदेव सिंह, धर्मपाल, विजय पाल, बीर सिंह, बृज लाल, प्रिंस, मंजीत सिंह, गुरनाम, योगिंद्र ठाकुर, रिकशीत ठाकुर, अरुण ठाकुर, गुरदेव मैहता, संजीव ठाकुर, प्रीतम सिंह, हरभजन सिंह, नरेश कुमार, बलदेव सिंह, मनोहर ठाकुर, प्यारे लाल खेडा, राम सिंह व रामलोक ठाकुर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।






























