देश की पहली छात्रा है संजोली बनर्जी जिसे मिला यह गौरव
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को दिया चार्टर जिसे पढ़़ा वरिरष्ठ सीनेटर ने
करनाल, आशुतोष गौतम (16 अक्तूबर) करनाल की बेटी संजोली बनर्जी को आस्ट्रेलिया में एक दिन का सासंद बनने का गौरव प्राप्त हुआ हैं। उसने एक दिन तक वहां पर सीनेटर के रूप में काम किया। 20 साल की संजोली करनाल में शिक्षाविद और सोशल एक्टीविस्ट मिहिर वनर्जी तथा गगन वनर्जी की बड़ी बेटी है। जो आस्ट्रेलिया में हायर एजूकेशन ले रही है। संजोली ने संसद में सीनेटर लरिसा वाटर्स के रूप में काम किया। जिसकी संसद में भूरि भूरि प्रशंसा की गई। संजोली ने जो सुझक्लाइमेट चैंज, ग्लोवल वार्मिंग तथा महिला सशक्तीकरण को लेकर दिए। उन्हें ग्रीन पार्टी के अध्यक्ष रिचार्ड ने संसद के पटल पर प्रस्तुत किए। जिनकी सराहनी की गई। प्रधानमंत्री मोरीसन को इन सुझावों पर अमल करने की गुजारिश की गई। खुद मोरीसन ने इन सुझावों को गंभीरता से लिया। संजोली भारत की इकलौती छात्रा है जिसे यह ऐतिहासिक अवसर मिला। उसने प्रधानमंत्री मोरीसन को लोकतंत्र में महिलाओं को संसद में अवसर देने को लेकर चार्टर दिया। संजोली ने चार्टर के माध्यम से यह पेशकश की कि महिलाएं किसी धर्म प्रांत की हों उन्हें विना किसी भेदभाव के बरावर का अवसर मिलना चाहिए। उसने सोलर एनर्जी केो बढ़ावा देने वारे में भी गुजारिश की। हर एक लगाओ एक पौधरोपण को प्रात्साहन देने की भी बात कही। अंत में संजोलील ने लोकतंत्र में महिलाओं की अहम भागीदारी को बढ़ावा देने की प्रार्थना की। संजोली भारत के लोकतंत्र में विश्वास करती है। भारत एक विश्व भर में ऐसी मिसाल है जहां पर विविधता में एकता है। यहां अलग अलग धर्म, संप्रदाय, रंग और भाषा व क्षेत्र के लोग एक आसमान के नीचे रहते हैं। यह देश रंग बिरंगे फूलों का गुलदस्ता है। उसे उम्मीद है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आंदोलन सशक्त होगा। बेटी आगे बढग़ी तभी पढेगी। उसके माता -पिता महिर और गगन वनर्जी शिक्षा जगत से जुड़े हुए हैं। संजोली की छोटी बहन अन न्या वनर्जी ने सिग्रेंचर अभियान के माध्यम से पर्यावरण को क्लाइमेट चैंज और ग्लोवल वार्मिंग से बचाने के लिए अभियान चला रखा है। अर्थ इन फ्लेम नामक डोक्यूमेंटरी 26 दिसम्बर 2019 में दोनों वहनों ने तैयार की थी। इसका विमोचन रोहतक के सांसद डा. अरवंिद शर्मा ने किया था। करनाल की मताम संसथाओं ने इस उप्लब्धि पर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी संजोली को इसके लिए बधाई दी है।
































