बनर्जी क्लासिज में तैयारी के बल पर इंटरव्यू में अब्बल रही,सफलता का इतिहास रचा, एक साल में पांच का चयन
करनाल, आशुतोष गौतम। हरियाणा ही नही देश की जानी मानी इंस्टीट्यूट बनर्जी क्लासेज ने एक इतिहास रचा है।यहां से न्यायिक सेवा के लिये तैयारी कर रहीं प्रिया गुप्ता ने हरियाणा न्यायिक सेवा की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उसने साक्षात्कार में पहला स्थान प्राप्त किया है। करनाल के सेक्टर 8 में रहने बाले राजेन्द्र गुप्ता एडवोकेट की पुत्री ने राजस्थान ज्यूडिशियरी की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इससे पहले यहां से तैयारी करने बाली स्वाति शर्मा ने मध्यप्रदेश ज्यूडिशियरी में पहला स्थान प्राप्त किया। इससे पहले यहां से तैयारी करने वाली चार लड़कियो का अलग अलग राज्यो की ज्यूडिशियरी सर्विसेज में चयन हो चुका है। आज बेनर्जी क्लासिज में सफलता का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर इंटरव्यू गुरु मिहिर बनर्जी ने बताया कि उनके यहां से तैयारी कर आईएफएस की सेवा में जाने बाली गुरलीन कौर सन्युक्त राष्ट्र संघ में कार्यरत है। उनसे सफलता के टिप्स ले कर यूपी एससी एचसीएस और विभिन्न्न राज्यो की प्रशासनिक और पुलिस सेवा में सफल होने बाले विद्यार्थियों की संख्या हजारो में है। उनका कहना है कि उनकी फीस सफलता की मुस्कान है। यह पर्व दीवाली से कम नही जो वह बन नही पाए, उस कमी को वह बच्चो का निर्माण कर बना रहे है। आज बनर्जी क्लासिज सफलता की गारंटी है।
सफलता के लायक बनाया बनर्जी सर ने: हरियाणा में जुडीसियरी सर्विसिज में तीसरा स्थान लेकर करनाल को गौरवान्वित करने वाली प्रिया गुप्ता ने बताया कि उसे तराशने में बनर्जी सर का महत्वपूर्ण स्थान है। वह पहले प्रयास में इंटरव्यू में पहला स्थान लेमे के लिये बनर्जी सर ने मौक इंटरव्यू लिया। कई दौर के बाद उसमें गजब का आत्मविश्वास भर गया। उसके निर्माण में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ बिभाग का योगदान रहा। उसने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम किया। वह खिलाड़ी भी रही। उसने बताया कि इस वार सामान्य में 14 का चयन हुआ इनमे दस लडकिया थी। पंजाब की लड़किया अधिक थी। प्रिया ने बताया कि उसके पिता एडवोकेट और उसके दादा सरकारी अफसर है, उसका भाई एडवोकेट है। माता हाउस वाइफ है। उसे प्रेरणा अपने पिता से मिली। प्रिया गुप्ता ने बताया कि वह बड़ौता गांव के रहने वाले है। 20 साल से करनाल में है। उसने क्लास 8 में मिहिर सर से कोचिंग ली थी। उसने बताया कि वह जज बनकर जल्द न्याय मिले इसके लिये मेहनत करेंगी। उसने अपने पिता से जज के समक्ष चुनोतियो के बारे में जाना। प्रिया गुप्ता ने बताया की बेटियों पर माता पिता भरोसा करें, उनको कभी निराशा नही होगी। उसके मातापिता ने उस पर भरोसा किया। उसने कहा कि वह चाहती है कि बेटियों की शादी की चिंता किये विना बेटियों की शिक्षा पर खर्च करे।यही फिक्स डिपॉजिट है। इस अवसर पर गगन वनर्जी ने बताया कि उन्हें बेटियों पर गर्व है।