वारंगल में हुई नैशनल क्रास कंट्री में लिया सिल्वर मैडल, हरियाणा की टीम में रहते हुए किया बेहतर प्रदर्शन
करनाल, आशुतोष गौतम ( 21 जनवरी ) करनाल की बेटी संजू चहल ने आल इडिया नैशनल क्रंास कंट्री प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में रहते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके कारण हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही। करनाल पहुंचने प उसका जाट महासभा तथा गांव के सरंपच समेत गांव के तमाम लोगों ने स्वागत किया। उसने बताया कि उडऩपरी पी.टी ऊषा को वह अपना आदर्श मानती है। उसी की तरह और उससे आगे जाकर कंास कंट्री में देश के लिए सोना लाना चाहती हैं। उसने बताया कि 54 वी ंनैशनल क्रास कंट्री प्रतियोगिता तेलांगना के वारंगल में हुई थी। हरियाणा की तरफ से 32 बच्चे गए थे। इनमं से 16 लड़के और 16 लड़कियां थी। उसने बताया कि उसे जोब की जरूरत है। उसके परिवार में उसकी मां है। इस अवसर पर सुनील संगवल ने बताया कि वह संजू को जानता हैं। संजू ने काफी संषर्ष किया है। संजू के पिता रामनिवास अपनी बेटी को खिलाड़ी बनाना चाहते थे। वह अब दुनिया में नहीं हैं। वह अपने पिता का सपना पूरा करना चाहती हैं। उसकी माता सरोज उसे प्रोत्साहित करती हैं। वह बसताड़ा के स्टेडियम में अभ्यास करती थी। जाट सभा के प्रधान जोगिंदर लाठर ने बताया कि सभा बच्ची की पूरी मदद करेगी।

































