नशे से दूर रह कर युवा खेलों में अधिक ध्यान दें – रूबीन कुमार

बीएचटी न्यूज,Solan (21 कक्तूबर) स्पोर्ट्स क्लब जाबली द्वारा ग्राम पंचायतजाबली में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतिथि के रूप में भाजयुमो आईटी संयोजक कसौली मंडल रूबीन कुमार, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष राकेश शर्मा , भाजयुमो कसौली मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त ने शिरकत की। रूबीन कुमार ने अपने संबोधन में स्पोर्ट्स क्लब जाबली को अच्छी प्रतियोगिता करवाने के लिए बधाई दी और साथ ही आए खिलाड़ियों से यह आग्रह भी किया कि वह इस तरह की प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेते रहें क्योंकि आज का युवा नशे की ओर ज्यादा अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रह कर अपने जीवन को सफल बनाने के लिए स्पोर्ट्स में ध्यान देना चाहिए क्योंकि खिलाड़ी खेलों में भाग लेकर अपने माता पिता के सपनों को भी साकार करेंगे और अपने प्रदेश व देश का नाम भी रोशन करेंगे और वह देश के अच्छे नागरिक बनेंगे। प्रतियोगिता में लगभग 20 टीमों ने भाग लिया जिसमें विजेता टीम करनपुर ने नानकपुर को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को क्लब द्वारा 7100 नकद व ट्राफी और उपविजेता टीम को 5100 व ट्राफी प्रदान की । मुख्यतिथि द्वारा क्लब को 11000 की नगद राशि प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जावली के उपप्रधान विनय अत्री , भाजपा किसान मोर्चा आईटी संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, क्लब के सदस्य वेद प्रकाश, हरीश ठाकुर, कुशार अत्रि , राजकिशोर अत्री, कुलभूषण अत्री ,दीपक ,अरुण शर्मा ,रमन अत्री ,राहुल ,सुरेंद्र रावत, पूर्ण चंद अत्री सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।































