करियर पॉइंट डिफेंस अकादमी बंगाणा के 93 युवा पहनेंगे सेना की बर्दी : अकादमी का परिणाम रहा 91 प्रतिशत
Bangana (Rajiv) जनवरी में हुई सेना की रैली भर्ती की लिखित परीक्षा नवम्बर में हुई जिसमे करियर पॉइंट डिफेंस अकादमी बंगाणा के 93 युवाओं ने सफलता हासिल की । जानकारी देते हुए अकादमी प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री ने बताया कि अकादमी से सेना भर्ती मे शारीरिक व मेडिकल परीक्षा में 176 युवाओं ने पास की थी जिसके बाद 102 युवा ऑनलाइन व रेगुलर पढ़ रहे थे जिसमें 93 युवाओं ने सफलता हासिल की । ऐसे में जिला ऊना के गांव घड़ो से लक्ष्य शर्मा, अमित शर्मा, बॉट से अक्षय राणा,बंगाणा कलोनी से रोहित कुमार, डोहगी से अक्षयशर्मा,अमन शर्मा, विशाल दत्त, प्रेम कुमार,देवेंद्र, भलेती से आशीष कुमारं मलांगड़ से प्रांशुल शर्मा,विशाल डोगरा,मोहित लखनपाल धुन्दला से पंकज नानवीं से मुकेश कुमार, तनोह से विकास कुमार ,चराडा से रवि कुमार, अरलू से सोहित धीमान ,डरोह से ओम प्रकाश, खुरवाई से विनोद कुमार, सुखविंदर सिंह , कठोह से प्रिंस , छपरोह से रामपाल शर्मा, बल्ह से राजन कुमार, बढ़वार से रणवीर सिंह, कोडरा से शाम कुमार डोहक से अभिषेक शर्मा , थानकलां कोठी से विशाल ठाकुर, ककराना से गौरव ठाकुर , दोबड से उजागर सिंह, अभिषेक राणा, संदीप कुमार , घरवासड़ा से अजय कुमार , तलमेहड़ा से शिवम ,डीहर से मोहित ठाकुर जिला हमीरपुर धनेटा से शिवांग , नादौन से विकास कुमार , ईशाल शर्मा ,मोहित राणा, रोहित कुमार अश्वनी राणा, संदीप शर्मा, उज्जवल , रोहित ठाकुर, बड़सर से अंकुश , जिला बिलासपुर सुशील शर्मा,उमेश कुमार, राहुल शर्मा, गोविंद ठाकुर, मुनीश कुमार , विवेक कुमार , रोहित धीमान,विशाल कुमार, नैनादेवी से अश्वनी कुमार , संजय कुमार आदि शामिल है । इस अवसर पर प्रधानचार्य कैप्टन पी सी शर्मा ने चयनित युवाओं व उनके परिजनों को बधाई दी ओर बताया कि अब तक संस्थान से 1101 युवा चयनित हो चुके हैं । इस मौके पर अकादमी के अध्यापक शुभम शर्मा , अरविंद ठाकुर, मधु शर्मा उपस्थित रहे ।
































