– 29 लोगों को गिरफ्तार कर काफी मात्रा में अवैध शराब, लाहन, गांजा व हैरोइन बरामद
करनाल, 16 जुलाई (आशुतोष गौतम) : पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकजा कसा है। पिछले एक सप्ताह में करनाल पुलिस ने 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे 719.25 बोतल अवैध शराब, 240 किलोग्राम लाहन, 1.600 किलोग्राम गांजा, 7.30 ग्राम हैरोइन व 250 नशे के कैप्सूल बरामद किए। 15 जुलाई को जिला करनाल के अलग-अलग थानों में कुल 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे 850 पव्वे अवैध देशी शराब, 12 बोतल अवैध देशी शराब, 80 किलोग्राम लाहन व 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। 14 जुलाई को 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 60 किलोग्राम लाहन, 30.25 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई। 13 जुलाई को 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 29 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा दिनांक 12 जुलाई को एक आरोपी से 36 बोतल अवैध शराब, 11 जुलाई को 2 आरोपियों से कुल 139 बोतल अवैध शराब, 10 जुलाई को दो आरोपियों से कुल 100 किलोग्राम लाहन, 24 बोतल अवैध देशी शराब, 22 बोतल अग्रेंजी शराब व 12 बोतल अवैध बीयर बरामद की गई। 9 जुलाई को 2 आरोपियों से कुल 12 बोतल अवैध देशी शराब व 7.30 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। 8 जुलाई को 11 आरोपियों को गिरफतार किया जिनके कब्जे से कुल 190.5 बोतल अवैध शराब व 250 नशे के कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने सभ्ज्ञी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
नशे का अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : एसपी
जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने करनाल वासियों से अपील करते हुए कहा कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ करनाल वासी नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाई जा सके।

































