लिबर्टी परिवार संकट की घड़ी में करनाल के लोगों के साथ: बंसल
करनाल, आशुतोष गौतम ( 24 मार्च ) करनाल में जब कोरोना को लेकर डर कार बातावरण है उस समय करनाल के लिबर्टी समूह ने सरकार और प्रशासन की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया हैं। उन्होंने सरकार के निर्देश पर अपने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अवकाश पर भेज दिया हैं। लिबर्टी के एमडी शम्मी बंसल ने लगभग दो हजार वाशेवुल मास्क प्रशासन को दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा प्रशासन से आग्रह किया है कि वह तथा सिग्रस अस्पताल पूरी तरह से मदद को लकर तैयार हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन को सबसे पहले अस्पताल और बेंटीलेटर के साथ आवश्यक साजो समान की सूची बनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने सारे मजदूरों को सेनीटाइजर्स और मास्क मुहैश करवाए हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों मेें एसएलआर की प्रयोगशालाएं परीक्षण की सुविधा मुहैया करवाएंगी। लिबर्टी परिवार पूरी तरह से करनाल के लोगों के साथ खड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि थर्मल गन यदि प्रशासन और सरकार चाहेंगी तो वह इसमें सरकार और प्रशासन की सहायता कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि करनाल के लोगों के साथ उनका परिवार हमेशा साथ खड़ा रहता है। आज भी वह लोगों के साथ हैं। अग्रवाल वैश्य समाज औश्र समाज की सभी संस्थाएं सरकार और समाज के साथ हैं।































