सर्व सहायता संगठन और हिमाचल एनजीओ ने दूसरी बार चलाया अभियान
दो ट्राली वस्त्र एकत्रित कर प्रवासी लोगों को बांटने की मुहिम शुरु
बददी, 29 दिसंबर ( शांति गौतम ) बददी बरोटीवाला में ठंड से बिलखते जरुरतमंद लोगों के लिए शहर की विभिन्न संस्थाओं ने अभियान चलाकर वस्त्र एकत्रीकरण किया जिसका शुभारंभ लाज मोर्टस के निदेशक महेश कौशल ने किया। सर्व सहायता संगठन, हिमालय एनजीओ व गददी कल्याण सभा के पदाधिकारियों ने बददी के घर घर जाकर वस्त्र व कंबल एकत्रित किए। सर्व सहायता संगठन के अध्यक्ष कपिल श ने बताया कि वस्त्र एकत्रीकरण मुहिम की शुरुआत अमरावती कालोनी से किया गया और हर कालोनी जाकर पुराने व नए वस्त्र एकत्रित किए गए। कपिल ने कहा कि हमारे घर में बहुत से वस्त्र ऐसे होते हैं जो कि हमारे किसी काम के नहीं होते लेकिन वह किसी जरुरतमंद के लिए पूरे साल ठंड में काम आ सकते हैं। उन्होने कहा कि इस मुहिम में अमरावती कालोनी, फेस तीन व हिमुडा कालोनी व फलैटस के लोगों ने बहुत उत्साह दिखाया वहीं बरोटीवाला के लोगों ने भी एक ट्राली एकत्रित करके भेजी। यह कपडे बददी के झुग्गी झोंपडियों में रहने वाले जरुरतमंद प्रवासी लोगों को बांटे जाएंगे ताकि उनकी ठंड से रक्षा हो सके। इस अवसर पर सर्व सहायता संगठन के उपाध्यक्ष विवेक कुमार, अमरावती कालोनी के अध्यक्ष अजय कुमार, अजेंद्र प्रताप सिंह, बच्चू लाल शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, सुधीर सुमन, एमएम वर्मा, अवनीश सिंह, विष्णु, हनुमान, हरिओम सोसाईटी प्रधान डा श्रीकांत, आर्य समाज प्रधान कुलवीर सिंह, बसंती बाग सभा अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, हिमुडा सोसाईटी अध्यक्ष मनु शर्मा, सोनू यादव, विजय सैणी, रमन सिंह, कुनाल ठाकुर व सत्याप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अंग्रेजी नव वर्ष पर पीजीआई में बांटे जाएंगे कंबल- हिमाचल के साथ लगते उत्तर भारत के सबसे बडे सरकारी अस्पताल पीजीआई में अंग्रेजी नए साल पर जरुरतमंद मरीजों व उनके तीमारदारों को कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। सर्व सहायता संगठन के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि अंग्रेजी नए वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजन करके हजारों रुपये लुटाने व डांस कार्यक्रमों में भाग लेने की बजाय अगर हम इस दिन किसी पीडीत व दुखी मन को राहत पहुंचा सकें तो इससे बडा पुण्य कोई हो ही नहीं सकता। उन्होने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नया साल मनाना ही चाहता है तो वह हमारे कार्यालय में कभी भी कंबल भेज सकता है ताकि उनको गरीबों को वितरित किया जा सके।































