एसएस स्कूल में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता महाकुंभ शुक्रवार से
करनाल, आशुतोष गौतम (7 नवंबर) एसएस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठ से 13 नवंबर तक सीबीएसई की राष्ट्रीय स्तर की राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देश भर से 1000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक संदीप कक्कड़ ने बताया कि करनाल के इतिहास में पहली बार इस प्रतियोगिता का महाकुंभ होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 अंडर-17 अंडर-19 आयु वर्ग के लडक़े और लडकिया निशाना साधेंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
































