हैंड़बाल प्रतियोगिता जीत कर लौटी छात्राओं को किया सम्मानित
करनाल, आशुतोष गौतम (7 नवंबर) जिला स्तर पर आयोजित हुए हैंडबाल खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में जीत का परचम लहरा कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का विद्यालय में पंहुचने पर ग्राम पंचायत एवं विद्यालय स्टाफ की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में जिलाभर से 6 खेल नर्सरी के बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सतेन्द्र पूनिया ने बतौर मुख्यातिथि श्रिकत की। समाजसेवी पूनिया ने बताया कि करनाल कर्ण स्टेडिय़म में चले तीन दिवसीय हैंडबाल खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में बडौता की छात्राएं छाई रही। बड़ौता खेल नर्सरी की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन करते हुए जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में पहला, दुसरा व तीसरा स्थान अर्जित किया। छात्राओं ने अपने खेल का बेहतरीन प्रर्दशन करते हुए जहां अपने विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया वहीं अपने माता पिता को भी गौरवंतित किया। पूनिया ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं जरूरत उन्हें सिर्फ सही मार्गदर्शन की है। उन्होंने अह्वान करते हुए कहा कि सभी बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार किसी न किसी प्रतियोगिता में हिस्सा जरूर लेना चाहिए। खेलों से न केवल शरीरिक विकास होता है बल्कि मानसिकता में दृढ़ता का विकास होता है और जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। पूनिया ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल नर्सरी बडौता की छात्राओं ने पहला स्थान, ग्राम पंचायत बडौता ने दुसरा एवं खेल नर्सरी ग्राम पंचायत बड़ौता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सतेन्द्र पूनिया ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बड़ौता खेल नर्सरी से 16 लड़कियों का चयन हुआ है। यह राज्य स्तरीय प्रतियेगिता हिसार में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस जीत का श्रेय हैंडबाल कोच शर्मिला देवी को जाता है जिन्होंने अपने अथक परिश्रम के बल पर इन बच्चों को निखारने का काम किया है। ग्राम पंचायत बडौता की ओर से हैंडबाल कोच शर्मिला को 5100/ रूपए के नकद ईनाम से सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज रामेशवर दास, समाजसेवी नरेन्द्र पूनिया, हैंडबाल कोच प्रवीन पूनिया, आजाद पूनिया, भूपेन्द्र सिंह, कब्ड्डी कोच नरेन्द्र बिल्लू, सुबेदार जयदेव गगसीना, धर्मो देवी बजीदा, सोनू एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

































