मनीषा गौड ने मसेज टूरिज्म क्वीन ब्रांड एंबेसडर का खिताब जीता
करनाल, आशुतोष गौतम (2 नवंबर) करनाल की रहने वाली मनीषा गौड ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिसेज टूरिज्म क्वीन ब्रांड एंबेसडर का खिताब अपने नाम किया है। यह सम्मान उन्हें फिलीपींस देश में आयोजित मिसेज टूरिज्म यूनिवर्स प्रतियोगिता में दिया गया। इस प्रतियोगिता में करीब 40 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिनमें से मनीषा गौड को मिसेज टूरिज्म क्वीन ब्रांड एंबेसडर चुना गया। बता दें कि फिलीपींस में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मिसेज टूरिज्म यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 15 दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों से पहुंची प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। करनाल की रहने वाली मनीषा गौड ने अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिसेज टूरिज्म क्वीन ब्रांड एंबेसडर अवार्ड जीता। मनीषा गौड ने यह अवार्ड जीतकर अपने शहर, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से शहरवासियों में खुशी का माहौल है। मनीषा गौड का कहना है कि यहां तक पहुंचने में उनके परिवार का पूरा सहयोग रहा है, जिसके चलते आज वे इस मुकाम पर पहुंची हैं।
































