पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए सैनिक सम्मेलन 27 व 28 दिसंबर को
ऊना (25 दिसंबर)- जिला के पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, वीर नारियों व शौर्य पुरस्कार विजेताओं तथा उनके आश्रितों के लिए पीएमआर इंटरनेशलन स्कूल, रिपोह मिसरा तहसील अंब जिला ऊना में 27 और 28 दिसंबर को सैनिक कल्याण विभाग व 8 मैक इन्फैंटरी (7 पंजाब) के संयुक्त तत्वावधान में वैटर्न आऊटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुुुबह 10:30 से सांय 5 बजे तक होगा। यह जानकारी उप-निदेशक जिला सैनिक कल्याण, ऊना मेजर रघवीर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंयायत जोल, भलोन, बैरियां, सोहारी टकोली, भिंडला, बेहड़ जसवां, टकारला, त्याई, जदोह, सूरी, रिपोह मिसरां, पजोआ, अंब, नैहरियां, सपोरी व मैड़ी सहित अन्य साथ लगती पंचायतों के पूर्व सैनिक, सैनिक विधवा तथा उनके आश्रित इस सम्मेलन में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में डाटा अपडेशन, पैंशन से संबंधित समस्याएं, मेडिकल सुविधा और सीएसडी कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि युद्ध विधवाओं व युद्ध में शहीद परिवारों के आश्रितों की समस्याओं बारे विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा वन रैंक-वन पैंशन व 7वें वेतन आयोग की भी जानकारी दी जाएगी।
-000-
































