14 मार्च को मनाया जाएगा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव
करनाल, आशुतोष गौतम ( 11 मार्च ) श्री श्याम बाबा सेवक मंडल की ओर से श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम 14 मार्च को नई अनाजमंडी में शाम छह बजे शुरू होगा। श्याम सेवक भव्य आयोजन के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। महोत्सव में श्याम बाबा का दरबार आकर्षण का केंद्र होगा। विख्यात भजन गायक श्याम बाबा की महिमा सुनाएंगे। मंडल की ओर से जानकारी दी गई कि दिल्ली से शीतल पांडेय, फतेहाबाद से मोना मेहता व लुधियाना से मास्टर कुश कन्हैया अपनी मधुर और भावभरी आवाज से श्याम बाबा को रिझाएंगे। कोलकाता से लाए गए फूलों से श्याम बाबा का शृंगार किया जाएगा। छप्पन भोग लगाए जाएंगे। श्याम रसोई में प्रसाद ग्रहण का मौका मिलेगा। फूलों की वर्षा मनमोहक होगी। संत शिरोमणि बाबा बंसीवाले जी महाराज, गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज तथा परम पूज्य स्वामी रामदास जी महाराज को विशेष तौर पर महोत्सव में आर्शीवचन देने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में विकास बंसल, अनिल गोयल, अमित गर्ग, साहिल सिंगला, सौरभ गुप्ता, विशाल गोयल, अशोक गुप्ता, मोहित मित्तल व मनीष गोयल आदि मौजूद रहे।