ब्राह्मण कल्याण मंच की बैठक में उठाई मांग
आशुतोष गौतम (30 सितंबर)
ब्राह्मण कल्याण मंच सेक्टर नौ की बैठक प्रधान केसी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार से मांग की गई कि करनाल में किसी एक प्रवेश द्वार का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाए। प्रधान केसी शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने संसार को जो संदेश दिया उसका अनुसरण करते हुए लोग जीवन जी रहे हैं। हर वर्ग की उनमें गहरी आस्था है इसलिए उनके सम्मान में एक प्रवेश द्वार का नाम उनके नाम पर रखा जाए। मीटिंग में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा गया कि ब्राह्मण समाज के सभी बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए एक-दूसरे के दुख सुख में शामिल हों। युवाओं से आह्वान किया गया कि अपने समाज की गरिमा बनाए रखने के लिए नशे से दूर रहें। सलाहकार हुकम सिंह कौशिक ने बताया कि ब्राह्मण कल्याण मंच समय-समय पर समाज सेवा के कार्य करता है, इसमें पौधारोपण, मेडिकल जांच शिविर लगाना, रक्तदान शिविर व जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना शामिल हैं। इस अवसर पर केसी शर्मा, शाम देव शर्मा, हुकम सिंह कौशिक, एसबी दीक्षित, एसके शर्मा, आरके रितवाल, एचके त्रिपाठी, डा. एसएन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, एसके अत्रे व ऋषि शर्मा आदि मौजूद रहे।






























