जिला में अब तक सभी पांचों विधानसभाओं में केवल एक ने किया नामांकन
करनाल, आशुतोष गौतम (30 सितंबर) हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव के अंतर्गत करनाल विधानसभा क्षेत्र से पहले नामांकन के रूप में लोकदल के प्रत्याशी के रूप में 37 वर्षीय तिलक नगर रोहतक वासी प्रदीप हुडा ने अपना पर्चा भरा। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक ने उनका नामांकन लिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। जिले में पहला नामांकन करनाल विधानसभा क्षेत्र में लोकदल के प्रत्याशी के रूप में प्रदीप हुडा ने दाखिल किया है। करनाल विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी नरेन्द्र पाल ने नामांकन की जांच के बाद नामांकन लिया। नामांकन के शपथ पत्र में प्रदीप हुडा पजांब टैक्रिकल यूनिवर्सिटी से एमएससी कम्पयूटर साईंस तक शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने अपनी सम्पत्ति 6 लाख 52 हजार 437 रुपये दिखाई है जिसमें 100 ग्राम सोने के गहने, 25 लाख रुपये की एलआईसी, 2 लाख 54 हजार रुपये नकद, करीब 50 हजार रुपये बैंकों में जमा, वहीं पत्नी ममता हुडा की सम्पत्ति 9 लाख 76 हजार 500 रुपये दिखाई गई है। जिसमें 200 ग्राम सोने के गहने, करीब 2 लाख रुपये बैंक खातों में जमा, 23 लाख रुपये की एलआईसी शामिल है। उन्होंने वाहन के रूप में 15 हजार रुपये की 2009 मॉडल की स्कूटर दर्शायी है।































